Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

(Ecoindiatoday)कोरबा। जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल सहित वर्तमान अध्यक्ष योगेश जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता सह पार्षद अशोक चावलानी,आर पी तिवारी,नरेंद्र अग्रवाल, ओम हॉस्पिटल रायपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर ओमप्रकाश अग्रवाल ने आज शनिवार को सरदार बल्लभभाई पटेल नगर (साडा कॉलोनी ) जमनीपाली स्थित नवनिर्मित होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर तथा केक काट कर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया तथा संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उद्घाटन समारोह में रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा तेजी से विकास की ओर अग्रसर है ऐसे में शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल एवं रेस्टोरेंट के प्रारंभ होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले आगंतुकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थानीय व्यापार एवं पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने होटल एवं रेस्टोरेंट के संचालकों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और ग्राहकों की संतुष्टि किसी भी व्यवसाय की सफलता की कुंजी होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नई पहचान स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों,बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन कर इसके आधुनिक सुविधाओं एवं आकर्षक व्यवस्था की सराहना की।

समारोह के अंत में होटल संचालक गौरी शंकर अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,रजत अग्रवाल सहित अग्रवाल परिवार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी के लिए स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था की गई।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.