Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

पी.एम.सेजेस तिलकेजा की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

पी.एम.सेजेस तिलकेजा की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

(Ecoindiatoday)पी.एम. सेजेस तिलकेजा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन दिनांक 16 फरवरी 2026 को हुआ। यह शिविर 10 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक संपन्न हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनभावन सिंह तंवर जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.पी. यादव, प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला जर्वे द्वारा की गई।
इस विशेष शिविर की थीम – “नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवा” निर्धारित की गई थी। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्य संपादित किए गए।
शिविर अवधि के दौरान निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं—
तालाब की पचरी में व्यापक स्वच्छता अभियान
धार्मिक स्थल हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान
नशा मुक्ति हेतु जागरूकता रैली एवं जनसंपर्क अभियान
श्रमदान के माध्यम से प्राथमिक शाला जर्वे में अधूरे मंच का निर्माण पूर्ण किया गया तथा रंग-रोगन (पुताई) कार्य संपन्न हुआ
शिविर का आयोजन प्राथमिक शाला जर्वे, विकासखंड करतला, जिला कोरबा में किया गया।
शिविर की समस्त गतिविधियाँ कार्यक्रम अधिकारी एम.एल. कंवर तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारी एन.पी. बरेठ के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।
कार्यक्रम के संरक्षक एम.आर. श्रीवास, प्राचार्य, पी.एम. सेजेस तिलकेजा, जिला कोरबा रहे।
समापन अवसर पर अतिथियों ने एनएसएस स्वयंसेवकों के अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रसेवा एवं नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर ने “नशा मुक्त समाज” के संकल्प को सशक्त रूप से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.