Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

गरीब बच्चों की शिक्षा के अधिकार को लेकर युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

गरीब बच्चों की शिक्षा के अधिकार को लेकर युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

IMG 20260521 WA0020 scaled IMG 20260521 WA0021 scaled

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

(Ecoindiatoday)भारतीय युवा कांग्रेस कोरबा शहर इकाई ने गरीब, मजदूर एवं वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा के अधिकार की रक्षा को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिला अध्यक्ष राकेश पंकज के नेतृत्व में भेजे गए इस ज्ञापन में RTE 2009 के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था को Nursery, Prep, KG-1 और KG-2 कक्षाओं में भी लागू करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में निजी स्कूलों द्वारा प्रारंभिक कक्षाओं में RTE के तहत प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि यदि सरकार इन कक्षाओं में RTE लागू नहीं कर सकती, तो केवल कक्षा पहली से ही विद्यालय संचालन की अनुमति दी जाए।

इसके अलावा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में लागू अनिवार्य शुल्क व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई गई है। संगठन का कहना है कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। ज्ञापन में सरकार से गरीब एवं मजदूर वर्ग के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.