Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

विशेष लोक अदालत के संबंध में (NI Act) के तहत न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित

विशेष लोक अदालत के संबंध में (NI Act) के तहत न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित

(Ecoindiatoday)दिनांक 21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) से संबंधित विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से माननीय सुनील कुमार नंदे, तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा के द्वारा संबंधित अधिवक्ताओं की बैठक ली गई। उक्त बैठक में विशेष लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण किए जाने एवं प्री- सिटिंग किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। सुनील कुमार नंदे द्वारा संबंधित अधिवक्ताओं को प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण कराने हेतु आवश्यक पहल करने के लिए अपील की गयी एवं परिवादी / अभियुक्त के अधिवक्ता व अनावेदक के अधिवक्ताओ के साथ भी परिचर्चा कर विशेष लोक अदालत के लाभों से अवगत कराते हुए उन्हें समझौते के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया एवं संबंधित कंपनियों के अधिकारियों / बैंक अधिकारियों को भी सूचना प्रेषित करते हुए प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्ताओं को न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को विशेष लोक अदालत के माध्यम से त्वरित एवं सुलभ निराकरण सुनिश्चित कर न्यायालयीन प्रक्रिया में लगने वाले समय एवं व्यय से राहत प्रदान किये जाने के उद्देश्य पर चर्चा की गयी एवं अधिवक्ताओं से विशेष लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सुझाव आमंत्रित किया गया तथा अधिक से अधिक चेक बांउस के प्रकरणो को विशेष लोक अदालत के माध्यम से निराकरण किये जाने की अपील की गयी । उक्त बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, अधिवक्तागण आशीष वर्मा मीनू त्रिवेदी, हरिशंकर निराला, राजेश्वर दिवान, हारून सईद, रामशंकर साहू, कमलेश साहू, आदित्य शुक्ला उपस्थित रहे ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.