रंगों के पावन पर्व होली पर साहू समाज के सह सचिव दीपक साहू (रिंकू) ने साहू समाज के साथ जिले वाशियो को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी
रंगों के पावन पर्व होली पर साहू समाज के सह सचिव दीपक साहू (रिंकू) ने साहू समाज के साथ जिले वाशियो को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी
(Ecoindiatoday)रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर जिला संघ साहू समाज के सह सचिव दीपक साहू (रिंकू) ने साहू समाज के सभी बंधुओं एवं पूरे जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटने और समाज में एकता व सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी से अपील की कि होली का त्योहार शांति, सद्भाव और पारंपरिक मर्यादाओं के साथ मनाएँ। प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और पर्यावरण की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। दीपक साहू (रिंकू) ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे तथा पूरा जिला विकास और खुशहाली के रंगों से सराबोर रहे।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info








