छुरीकला एकलव्य विद्यालय का शानदार रिजल्ट: CBSE 10वीं में 90%+ अंक लाकर छात्रों ने बढ़ाया मान

छुरीकला एकलव्य विद्यालय का शानदार रिजल्ट: CBSE 10वीं में 90%+ अंक लाकर छात्रों ने बढ़ाया मान
(Ecoindiatoday)कोरबा के शिक्षा क्षेत्र में एक बार फिर पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला ने ने शानदार परिणाम देकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस वर्ष घोषित CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में संस्थान के विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों के उत्थान के लिए प्रयासरत संस्थान के कई विद्यार्थियों ने Maths, Science और SST जैसे विषयों में 95 से अधिक अंक प्राप्त कर परफेक्शन का प्रदर्शन किया है, जो विद्यालय एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रगति को दर्शाता है। विद्यालय द्वारा लगातार वर्ष दर वर्ष परीक्षा परिणाम में सुधार हो रहा है.
टॉप परफॉर्मर्स
इशिता कँवर -93.00
हिमांशी कँवर -90.00
अंकिता कँवर -88.80
गरिमा कँवर – 86.00
अंजलि सिंह उइके – 85.60
नारद सिंह – 85.00
मनीषा कँवर – 82.60
मनीषा कुमारी – 82.20
अलका कँवर – 81.40
आकांक्षा कँवर – 81.00
विद्यालय प्राचार्य डॉ असद अहमद के अनुसार विद्यालय का यह शानदार परिणाम युवा, उर्जावान एवं विद्यार्थियों के उत्थान के लिए समर्पित शिक्षकों (श्री मनोज, श्री संदीप जाज, श्री बलराम दास, श्री शांतनु विश्वाश, श्री आकाश पाण्डेय, श्री विमल विश्वकर्मा, श्रीमती संजू सैनी, श्रीमती उषा, श्री तरुण कुमार, सुश्री लक्ष्मी, श्री पवन कुमार) की टीम, विद्यार्थियों का नियमित टेस्ट, प्रश्नवार परफॉर्मेंस एनालिसिस, व्यक्तिगत मेंटरशिप, डाउट सॉल्विंग तथा अनुशासित एवं निरंतर अभ्यास के कारण संभव हो सका हैं। विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय अपने सभी शिक्षकों को दिया है जिन्होंने न केवल उनका मार्गदर्शन किया बल्कि व्यक्तिगत रूप से उनको समय दिया जिससे प्रत्येक छात्र सफल हो पाया है.
जिला कोरबा के सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास) श्री श्रीकान्त कसेर जी ने कहा कि “हमारे छात्रों ने यह सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और अनुशासन के साथ जनजातीय समुदाय के विद्यार्थी भी अन्य विद्यार्थियों के समान उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। हमारा लक्ष्य आने वाले वर्षों में अन्य एकलव्य विद्यालयों में इसी प्रकार और भी बेहतर परिणाम देना है। जिससे जनजातीय समुदाय के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय एवं विश्वस्तरीय संस्थानों में अपने सपने साकार कर सकें।”
Live Cricket Info








