ब्रेकिंग न्यूज़,,,,पोखरीपारा इमली डुग्गू में चोरी की नीयत से घुसे युवक को लोगों ने दबोचा, स्थानीय लोगो ने किया पुलिस के हवाले किया

ब्रेकिंग न्यूज़,,,,पोखरीपारा इमली डुग्गू में चोरी की नीयत से घुसे युवक को लोगों ने दबोचा, स्थानीय लोगो ने किया पुलिस के हवाले किया
(Ecoindiatoday)कोरबा। शहर के पोखरीपारा इमली डुग्गू क्षेत्र में चोरी की नीयत से एक युवक के घर में घुसने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देर रात घर में सभी लोग सो रहे थे, तभी संदिग्ध गतिविधि की आहट होने पर परिजनों की नींद खुल गई। घरवालों ने तलाश की तो युवक चारपाई के नीचे छिपा हुआ मिला। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और पूरी रात निगरानी में रखा। सुबह होते ही घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को अपने साथ ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि युवक अकेला था या किसी गिरोह के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने आया था। क्षेत्र में घटना के बाद लोगों में सतर्कता बढ़ गई है।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







