Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

एसईसीएल रिटायर्ड कर्मी विपिन सिंह के पुत्र बजाज फाइनेंस एजेंट शशांक सिंह पर धोखाधड़ी के आरोप, लोन क्लोज कराने के नाम पर लाखों की रकम लेने की शिकायत

एसईसीएल रिटायर्ड कर्मी विपिन सिंह के पुत्र बजाज फाइनेंस एजेंट शशांक सिंह पर धोखाधड़ी के आरोप, लोन क्लोज कराने के नाम पर लाखों की रकम लेने की शिकायत

(Ecoindiatoday)कोरबा। बजाज फाइनेंस कंपनी से जुड़े एजेंट शशांक सिंह, जो रिटायर्ड कर्मी विपिन सिंह के पुत्र बताए जा रहे हैं, के खिलाफ धोखाधड़ी और लोन क्लोज कराने के नाम पर रकम लेने के अलग-अलग आरोप सामने आए हैं। दो से अधिक शिकायतों में शशांक सिंह पर लोन से संबंधित रकम अपने कब्जे में लेने और बाद में लोन क्लोज नहीं कराने के आरोप लगाए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि शशांक सिंह ने बजाज फाइनेंस कंपनी से जुड़े होने और अधिकृत कर्मचारी/एजेंट होने का भरोसा दिलाकर लोगों से लोन संबंधी रकम ली।

पहले मामले में सीमा टोप्पो ने आरोप लगाया कि शशांक सिंह ने उन्हें करीब ₹3.06 लाख का लोन दिलाया। लोन की राशि खाते में आने के बाद फोरक्लोज कराने के नाम पर शशांक ने रकम अपने Google Pay नंबर पर ट्रांसफर कराई। इसके बावजूद लोन बंद नहीं हुआ और सीमा को लगातार EMI चुकानी पड़ी।

दूसरे मामले में संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि करीब ₹5.49 लाख के लोन को फोरक्लोज कराने के नाम पर शशांक सिंह ने उनसे कुल करीब ₹5 लाख लिए, जिसमें चेक और नकद रकम शामिल है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम लेने के बाद भी लोन फोरक्लोज नहीं कराया गया।
वहीं, अतुल सिंह की शिकायत में मोबाइल फाइनेंस से जुड़े मामले में भी शशांक सिंह पर धोखाधड़ी और मोबाइल गिरवी रखने के आरोप लगाए गए हैं।
एक ही एजेंट पर सामने आईं कई शिकायतें

अलग-अलग शिकायतों में शशांक सिंह पर लोन फोरक्लोज कराने के नाम पर रकम लेने, कंपनी से जुड़े होने का भरोसा दिलाने और रकम लेने के बाद लोन बंद नहीं कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, ये सभी आरोप शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए हैं। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.