छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने उठाई आवाज, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने उठाई आवाज, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
(Ecoindiatoday)आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आज कोरबा कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा प्रभारी कोरबा आनंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसान, युवा, विद्यार्थी, मरीज और आम नागरिक अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखी गईं—
किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रक्रिया सरल की जाए तथा रकबा समर्पण के नाम पर किसानों को होने वाली परेशानी पर रोक लगाई जाए।
सरकारी स्कूलों की बदहाली, शिक्षकों की कमी और गिरते शैक्षणिक स्तर में तत्काल सुधार किया जाए।
सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, आवश्यक दवाइयों और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी दूर की जाए।
गौधाम योजना में कथित अनियमितताओं की जांच कराई जाए तथा आवारा मवेशियों के उचित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
प्रदेश की जर्जर एवं गड्ढायुक्त सड़कों की तत्काल मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराया जाए।
बढ़े हुए बिजली दरों एवं अनाप-शनाप बिजली बिलों की शिकायतों की जांच कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए।
बढ़ते नशे के कारोबार और मिलावटी शराब पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।
पार्टी ने कहा कि इन मुद्दों का सीधा संबंध आम जनता के दैनिक जीवन से है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं ठोस कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Live Cricket Info








