Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

42 घंटे से अंधेरे में रींवापार! बिजली विभाग सोया, बारिश में ग्रामीण बेहाल

42 घंटे से अंधेरे में रींवापार! बिजली विभाग सोया, बारिश में ग्रामीण बेहाल

 

(Ecoindiatoday)कोरबा। एक ओर सरकार गांव-गांव तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के दावे कर रही है, वहीं कोरबा जिले के अंतिम छोर पर बसे जांजगीर-चांपा सीमावर्ती ग्राम रींवापार के लोग पिछले लगभग 42 घंटे से अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। सोहागपुर फीडर की बिजली गुल होने के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं खुली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार बारिश के बीच बिजली बंद है, लेकिन विभाग को इसकी कोई चिंता नहीं दिख रही। क्षेत्र के जेई से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर उन्होंने फोन उठाना तक जरूरी नहीं समझा। इससे लोगों में भारी नाराजगी है।

हैरानी की बात यह है कि ग्रामीण खुद फाल्ट ढूंढने निकल पड़े, उन स्थानों तक पहुंचे जहां पहले अक्सर खराबी आती रही है, लेकिन वहां न कोई कर्मचारी मिला और न ही मरम्मत कार्य के कोई संकेत दिखाई दिए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बिजली विभाग कर क्या रहा है?

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात से पहले बिजली लाइनों के नीचे पेड़ों की छंटाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। आज भी कई जगहों पर तारों के नीचे पेड़ों की शाखाएं झूल रही हैं, जो विभाग की तैयारियों की पोल खोल रही हैं। यदि समय रहते रखरखाव किया गया होता तो शायद लोगों को 42 घंटे तक अंधेरे में नहीं रहना पड़ता।

बिजली बंद होने से पेयजल संकट, मोबाइल नेटवर्क और चार्जिंग की समस्या के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण पूछ रहे हैं कि जब बिल समय पर जमा नहीं करने पर विभाग कार्रवाई करता है, तो 42 घंटे तक बिजली बंद रहने पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही कौन तय करेगा?

अब देखना यह होगा कि सोहागपुर फीडर की यह बड़ी लापरवाही कब तक सुर्खियों में रहती है और बिजली विभाग कब अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रींवापार के लोगों को अंधेरे से राहत दिलाता है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.