Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान में बड़ी कार्रवाई: 8 वाहनों से 5800 लीटर अवैध डीजल जप्त, कुसमुण्डा-दीपका पुलिस की संयुक्त दबिश

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान में बड़ी कार्रवाई: 8 वाहनों से 5800 लीटर अवैध डीजल जप्त, कुसमुण्डा-दीपका पुलिस की संयुक्त दबिश

(Ecoindiatoday)कोरबा जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में थाना कुसमुण्डा और दीपका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिना सुरक्षा के ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) का अवैध परिवहन करने वाले 8 वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान कुल 5800 लीटर डीजल जप्त किया गया।
दिनांक 9 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों थाना क्षेत्रों में दबिश दी। थाना कुसमुण्डा क्षेत्र में 4 प्रकरण दर्ज कर कुल 5150 लीटर डीजल जब्त किया गया। इसमें तिरेंद्र ठाकरे से 3605 लीटर, नवलेश सिंह से 545 लीटर, केशव कश्यप और अमन कुमार से 500-500 लीटर डीजल जप्त किया गया।
वहीं थाना दीपका पुलिस ने भी 4 अलग-अलग मामलों में 650 लीटर डीजल जब्त किया। कार्रवाई के दौरान बोलेरो पिकअप और अन्य वाहनों में अवैध रूप से डीजल परिवहन करते पाए गए आरोपियों के खिलाफ धारा 287 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिना सुरक्षा के ज्वलनशील पदार्थ का परिवहन न केवल अवैध है, बल्कि यह जन-जीवन के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करता है। अभियान के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.