Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

गेवरा खदान में ठेकेदारों का अन्याय भू-प्रभावित स्थानीय छत्तीसगढ़ियों को नौकरी से वंचित रखा जा रहा! छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा 5 दिवसीय अल्टीमेटम पत्र

गेवरा खदान में ठेकेदारों का अन्याय भू-प्रभावित स्थानीय छत्तीसगढ़ियों को नौकरी से वंचित रखा जा रहा! छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा 5 दिवसीय अल्टीमेटम पत्र

IMG 20260410 WA0005

(Ecoindiatoday)कोरबा छत्तीसगढ़ 10 अप्रैल 2026 साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल की गेवरा खदान में प्राइवेट ठेकेदार पीएनसी कंपनी के अधीन काम कर रही ADAS JD कंपनी पर स्थानीय छत्तीसगढ़िया ड्राइवरों और मजदूरों के साथ लगातार अन्याय का गंभीर आरोप लगा है। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर-राजनीतिक संगठन) के प्रदेश संगठन मंत्री उमागोपाल द्वारा लिखा गया पत्र आज एसईसीएल गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा गया। इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष केशी आदिवासी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संगठन ने खासतौर पर भू-प्रभावित स्थानीय छत्तीसगढ़िया परिवारों को नौकरी से वंचित रखे जाने पर जोर दिया है। खदान से प्रभावित गांवों के स्थानीय लोगों के खेत, जल स्रोत और पूरा जीवन-यापन प्रभावित हो चुका है, फिर भी इन्हें प्राथमिकता नहीं दी जा रही। संगठन ने इसे छत्तीसगढ़ महतारी के बेटा-बेटियों के हक-अधिकारों पर सीधा हमला करार दिया है।

संगठन की प्रमुख मांगें हैं ड्राइवरों को हर महीने की 10 तारीख तक पूरी सैलरी अनिवार्य रूप से दी जाए, ADAS JD कंपनी के सभी ड्राइवरों का गेट पास तुरंत जारी किया जाए, ड्राइवरों को HPC दरों के अनुसार उचित वेतन दिया जाए और खदान प्रभावित गांवों के स्थानीय छत्तीसगढ़िया परिवारों को प्राथमिकता से नौकरी दी जाए।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने साफ चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर 15 अप्रैल 2026 तक कार्रवाई नहीं हुई तो 15 अप्रैल से पीएनसी कंपनी का सम्पूर्ण कार्य बंद कर दिया जाएगा और एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय का शांतिपूर्ण घेराव किया जाएगा।

प्रदेश संगठन मंत्री उमागोपाल ने कहा, “हम शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी जायज मांगें रख रहे हैं। यदि हमारी उपेक्षा की गई तो छत्तीसगढ़ महतारी के बेटा-बेटियों का आक्रोश रोक पाना कठिन होगा। पूरी जवाबदारी एसईसीएल प्रबंधन, मुख्य महाप्रबंधक और पीएनसी कंपनी की होगी।” संगठन ने 14 अप्रैल 2026 तक लिखित समाधान की भी मांग की है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.