Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

रील बनाने को लेकर पति से हुआ विवाद , पत्नी ने लगाई फांसी

 रील बनाने को लेकर पति से हुआ विवाद , पत्नी ने लगाई फांसी

 

IMG 20260207 WA0004

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

IMG 20260207 WA0002

(Ecoindiatoday)दुर्ग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने एक महिला की जान ले ली।

दरअसल अंजलि साव अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ छावनी इलाके में रहती थी। बताया जा रहा है कि अंजलि इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी और अक्सर रील व वीडियो बनाकर अपलोड करती थी। हालांकि उसका यह शौक उसके पति को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी, जो पिछले कुछ महीनों से बढ़कर विवाद और मारपीट तक पहुंच गई थी।घटना वाले दिन सुबह पप्पू साव अपने काम पर चले गए थे, जबकि दोनों बच्चे ट्यूशन गए हुए थे। जब बच्चे घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां अंजलि को पंखे से लटका देखा। घबराए बच्चों ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने छावनी पुलिस को मामले की जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।एएसपी मणिशंकर चंद्र ने बताया कि छावनी क्षेत्र से एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और उसके पति के बीच इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर विवाद रहता था। पुलिस पति पप्पू साव से पूछताछ कर रही है और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.