पान ठेले में 2 बल्ब और बंद फ्रिज, फिर भी एक महीने का बिजली बिल ₹67,050! बिल देखकर व्यापारी के उड़े होश

पान ठेले में 2 बल्ब और बंद फ्रिज, फिर भी एक महीने का बिजली बिल ₹67,050! बिल देखकर व्यापारी के उड़े होश
(Ecoindiatoday)कोरबा। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते बिजली बिलों को लेकर आम उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच कोरबा के सीतामढ़ी इलाके से बिजली बिल का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छोटे से पान ठेला संचालक को एक महीने का बिजली बिल 67,050 रुपये थमा दिया गया।

सीतामढ़ी निवासी पान ठेला संचालक चंद्रमणि बरेट ने बताया कि जब उसने बिजली का बिल देखा तो उसके होश उड़ गए। उनका कहना है कि दुकान में बिजली की खपत बेहद कम है। दुकान में केवल दो बल्ब और एक फ्रिज है। खास बात यह है कि फ्रिज भी लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। इसके बावजूद एक माह का बिल हजारों में नहीं, बल्कि सीधे 67 हजार रुपये से अधिक पहुंच गया।
चंद्रमणि बरेट के मुताबिक इतनी बड़ी राशि का बिल उनके लिए चौंकाने वाला है और वे समझ नहीं पा रहे हैं कि इतनी कम खपत के बावजूद इतनी बड़ी रकम का बिल कैसे आया।
अब दुकानदार बिजली विभाग से बिल की जांच कराने और वास्तविक खपत के आधार पर बिल में सुधार की मांग कर रहा है। इस मामले ने बिजली बिलों की गणना और मीटर रीडिंग की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Live Cricket Info







