“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
(Ecoindiatoday)कोरबा जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एसी के कॉपर पाइप चोरी मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में संलिप्त 6 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध पृथक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
मामला थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 360/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस से संबंधित है। प्रार्थी की शिकायत पर 25 अप्रैल 2026 को चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में टीम ने तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश पाण्डेय, बिद्दू कुमार साव और आशीष यादव शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एसी के कॉपर पाइप के छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया कुल 37 नग माल मशरूका बरामद कर जप्त किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
Live Cricket Info






