Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न : युवाओं को स्वदृरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए किया गया प्रोत्साहित

उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न : युवाओं को स्वदृरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए किया गया प्रोत्साहित


कोरबा 03 फरवरी 2026
(Ecoindiatoday)जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के अंतर्गत युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्व-रोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सिंघिया, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा के प्रबंधक एवं पीएमएफएमई के डीआरपी द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को स्वयं का सेवा व्यवसाय या उद्यम स्थापित करने हेतु उपलब्ध विभिन्न लाभों, सब्सिडी, ऋण सुविधाओं तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबन की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, भाजपा मंडल एवं जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सभापति चतुर्भुवन नायक, जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह, विष्णु यादव, ग्राम पंचायत सिंघिया के सरपंच मनोज टेकाम, उपसरपंच देव नारायण डिक्सेना, उमेश डिक्सेना सहित पंचगढ़, सिंघिया, मलदा और कोरबी पंचायत के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.