Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी संचालन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली समीक्षा बैठक

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी संचालन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली समीक्षा बैठक

योजना के क्रियान्वयन में गम्भीरता से प्रगति लाने हेतु किया निर्देशित

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

योजना से आमजन को आर्थिक राहत एवं स्वच्छ ऊर्जा का मिलेगा लाभः- कलेक्टर  कुणाल दुदावत

(ecoindiatoday) कोरबा 23 जनवरी 2026/
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के जिले में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं अधिकृत वेंडर्स की समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजना की जमीनी प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने इसे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर दुदावत ने कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आमजन को आर्थिक राहत के साथ स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिलेगा, इस हेतु सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, बैंकर्स एवं वेंडर्स आपसी समन्वय से कार्य कर योजना को सफल बनाएं।
कलेक्टर ने जिले में योजना के निर्धारित लक्ष्यापूर्ति हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर सुनिश्चित करने तथा कार्यप्रणाली में प्रोफेशनल एप्रोच बढ़ाते हुए तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक नागरिकों को योजना के लाभों से अवगत कराते हुए योजना से जोड़ने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु वार्डवार शेड्यूल निर्धारित कर शिविर आयोजित करने तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आमजन को योजना से प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित वेंडर्स को प्लांट स्टालेशन में प्रगति लाने हेतु पर्याप्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मटेरियल डंपिंग बढ़ाने एवं फील्ड इंजीनियरों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए ।
कलेक्टर ने शासकीय भवनों जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, आश्रम छात्रावास एवं जल जीवन मिशन से संबंधित कार्यों में पीएम सूर्यघर योजना अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापना के आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्यवाही करने को कहा। साथ ही विभागीय अभियंताओं को लंबित आवेदनों की प्रत्येक चरण में नियमित समीक्षा करने, अनावश्यक विलंब रोकने तथा अधीनस्थ अभियंताओ को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर प्लांट इंस्टालेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अभियंताओ को निर्देशित किया कि किसी भी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। बैठक में बैंकर्स एवं वेंडर्स से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता कोरबा शहरी विद्युत विभाग आर एल वर्मा, कार्यपालन अभियंता कोरबा ग्रामीण  शत्रुघन सिंन्हा, कार्यपालन अभियंता कटघोरा ग्रामीण संभाग अंशु वासने सहित विभाग के उप अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं अधिकृत वेंडर्स उपस्थित थे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.