Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

तेंदूभांठा में निर्माणाधीन एनिकट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

तेंदूभांठा में निर्माणाधीन एनिकट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

 

समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


(Ecoindiatoday)पाली विकासखण्ड के तेंदूभांठा गांव में जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित किए जा रहे एनिकट का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी से कार्य की वर्तमान स्थिति और प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एसडीएम पाली श्री रोहित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परियोजना की लागत, इससे लाभान्वित होने वाले गांवों, किसानों की संख्या तथा प्रस्तावित सिंचित रकबा क्षेत्र के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निर्माण कार्य की गति को बढ़ाने के निर्देश देते हुए श्रमिकों की संख्या में वृद्धि करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना का लाभ समय पर किसानों तक पहुंच सके। उन्होंने क्रियान्वयन एजेंसी को कार्य का नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे परियोजना समय पर पूर्ण होकर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो सके।

 

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.