दर्री डैम में युवती का शव मिलने से सनसनी, मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़
दर्री डैम में युवती का शव मिलने से सनसनी, मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़
(Ecoindiatoday)दर्री थाना क्षेत्र के हसदेव डैम में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान नंदनी मेहर, निवासी नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह पार्लर में काम सीखने जाती थी और सुबह से घर से लापता थी। राहगीरों ने डैम में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दर्री थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







