Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

SECL गेवरा में बंसल कंपनी पर गंभीर आरोप शनिवार से काम बंद, मजदूरों का प्रदर्शन

SECL गेवरा में बंसल कंपनी पर गंभीर आरोप शनिवार से काम बंद, मजदूरों का प्रदर्शन

(Ecoindiatoday)गेवरा कोरबा, 15 जून 2026 गेवरा क्षेत्र में कार्यरत ठेकेदार कंपनी बंसल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर शनिवार से अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर बैठे हैं। कंपनी द्वारा उनकी मांगों को नजरअंदाज किए जाने के बाद मजदूरों ने आज मुख्य महाप्रबंधक गेवरा कार्यालय, SECL पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मजदूरों ने मुख्य महाप्रबंधक को लिखित शिकायत पत्र भी सौंपा है जिसमें कंपनी पर श्रम कानूनों के उल्लंघन, वेतन भुगतान में लगातार देरी, कर्मचारी राज्य बीमा सुविधा न देने, सुरक्षा नियमों की अनदेखी और मजदूरों पर मानसिक दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत पत्र में मुख्य आरोप
वेतन भुगतान में देरी, मजदूरों को मासिक वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट में फंस गए हैं।

कर्मचारी बीमा सुविधाओं का अभाव, वेतन से बीमा राशि काटे जाने के बावजूद अधिकांश मजदूरों को बीमा कार्ड या पहचान संख्या नहीं दी गई। बीमार होने पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही कार्यस्थल पर सुरक्षा किट और उपकरणों की कमी है। कोई दुर्घटना होने पर ठेकेदार जिम्मेदारी लेने से इनकार कर देता है।

जबरन पूर्ण और अंतिम समझौता बिना किसी वैध कारण के मजदूरों को जबरन अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

मानसिक दबाव व काली सूची में डालने की धमकी अधिकारों की मांग करने वाले मजदूरों को धमकाया जा रहा है कि आवाज उठाई तो काली सूची में डाल दिया जाएगा।

इस दौरान छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर-राजनीतिक संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री उमागोपाल भी मजदूरों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने ठेकेदार कंपनी की कार्यशैली की कड़ी निंदा करते हुए कहा, ठेकेदार की इन अनैतिक और गैरकानूनी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करेंगे।

मजदूरों ने SECL प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो वे आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं।

यह घटना कोयला क्षेत्रों में ठेकेदारों द्वारा मजदूरों के शोषण की एक और ज्वलंत मिसाल बनकर सामने आई है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.