पीएम श्री सेजेस बालको में एल्युमनाई मीट सम्पन्न, पूर्व विद्यार्थियों ने किया प्रेरक मार्गदर्शन

पीएम श्री सेजेस बालको में एल्युमनाई मीट सम्पन्न, पूर्व विद्यार्थियों ने किया प्रेरक मार्गदर्शन
(Ecoindiatoday)कोरबा-बालको। छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार पीएम श्री सेजेस बालको में एल्युमनाई मीट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्येंद्र दुबे रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जे.एन. दुबे, प्रभात डंडसेना एवं महेंद्र थवाईत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के भूतपूर्व छात्रों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने मंच के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने शैक्षणिक जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में बताते हुए वर्तमान विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
शिक्षा विभाग द्वारा सभी पीएम श्री सेजेस विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजन का निर्णय लिया गया है, ताकि अध्ययनरत छात्र-छात्राएं पूर्व विद्यार्थियों के अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें। मंचस्थ अतिथियों ने विद्यालय के अनुशासन, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रभात कुमार भगत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम श्रीवास ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन निहारिका शुक्ला ने प्रस्तुत किया।
Live Cricket Info








