Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

रामपुर विधानसभा अध्यक्ष पद की दौड़ में रजनीकांत पटेल की मजबूत दावेदारी, युवाओं का मिल रहा समर्थन

रामपुर विधानसभा अध्यक्ष पद की दौड़ में रजनीकांत पटेल की मजबूत दावेदारी, युवाओं का मिल रहा समर्थन

 

(Ecoindiatoday)कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सांसद प्रतिनिधि रजनीकांत पटेल ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उनकी उम्मीदवारी के बाद क्षेत्र की राजनीति में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रजनीकांत पटेल लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। वे युवा कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष करतला-बरपाली, राजीव युवा मितान क्लब योजना के जिला समन्वयक प्रतिनिधि सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वे सांसद प्रतिनिधि और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

संगठन में उनकी पहचान एक जमीनी, सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में है। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। यही वजह है कि उनकी दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता और लंबे अनुभव का लाभ उन्हें चुनाव में मिल सकता है।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि रजनीकांत पटेल छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। इससे उनकी दावेदारी को और मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।

हालांकि विधानसभा अध्यक्ष पद का अंतिम फैसला संगठन के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के समर्थन पर निर्भर करेगा। दूसरी ओर विरोधी खेमे भी अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में आगामी चुनावी मुकाबला काफी रोचक होने की संभावना है। फिलहाल युवाओं और समर्थकों का बढ़ता समर्थन रजनीकांत पटेल के पक्ष में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.