Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

आरटीओ और परिवहन उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई,20 बसों पर जुर्माना; स्लीपर बस संचालकों को जारी किए गए नोटिस

आरटीओ और परिवहन उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई,20 बसों पर जुर्माना; स्लीपर बस संचालकों को जारी किए गए नोटिस

(Ecoindiatoday)कोरबा, 10 जून 2026 को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) कोरबा द्वारा जिले में संचालित यात्री बसों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। आरटीओ प्रभारी अतुल असैया के नेतृत्व में तथा परिवहन उपनिरीक्षक प्रवीण सोनी एवं उनकी टीम की मौजूदगी में विभिन्न मार्गों पर बसों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान कुल 20 बसों में परिवहन नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इन बसों से विभिन्न अनियमितताओं के तहत कुल 18,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। अधिकारियों ने बस संचालकों को वाहन संबंधी सभी दस्तावेज अद्यतन रखने तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अभियान के दौरान माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया। स्लीपर बसों में सुरक्षा मानकों के विपरीत लगाए गए कैरियर (रूफ कैरियर) हटाने के लिए संबंधित बस संचालकों को नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरटीओ अतुल असैया ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यात्री हितों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की जांच और प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन संचालकों से परिवहन नियमों का पालन करने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा वाहनों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप करने की अपील की।
परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप देखा गया।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.