सीएसईबी चौक पर 11 KB पोल बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

सीएसईबी चौक पर 11 KB पोल बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी
(Ecoindiatoday)कोरबा। शहर के व्यस्ततम सीएसईबी चौक पर यातायात सहायता केंद्र के समीप स्थित 11 KB विद्युत पोल लोगों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। यह पोल सड़क पर बनी सफेद पट्टी के अंदर स्थित है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चौक पर दिन-रात लगातार लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में यह पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन या असंतुलित बाइक कभी भी इस पोल से टकरा सकती है, जिससे जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। खासकर रात के समय या भीड़भाड़ के दौरान स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि संभावित हादसे से पहले पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Live Cricket Info







