Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

ब्रेकिंग न्यूज़,,, करंट की चपेट में आए तीन भालू, वन विभाग ने माना बिजली लाइन में लापरवाही

 ब्रेकिंग न्यूज़,,, करंट की चपेट में आए तीन भालू, वन विभाग ने माना बिजली लाइन में लापरवाही

(Ecoindiatoday)कोरबा जिले के कटघोरा वनमण्डल अंतर्गत केंदई रेंज में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां करंट लगने से एक मादा भालू और उसके दो शावकों की मौत हो गई। यह हादसा ग्राम सखोदा सलईगोठ के जंगल क्षेत्र में हुआ, जहां विद्युत तार के संपर्क में आने से तीनों वन्यजीवों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने जंगल में तीनों भालुओं के शव देखे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की, जिसमें प्राथमिक तौर पर बिजली लाइन में लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि खुले या नीचे झुके विद्युत तार वन्यजीवों के लिए खतरा बने हुए थे।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीएसईबी के एक लाइनमेन को हिरासत में लिया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ विद्युत पारेषण कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के बाद एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने जंगल क्षेत्रों में सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.