ताबड़तोड़ कार्रवाई में 98 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान सफल

ताबड़तोड़ कार्रवाई में 98 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान सफल
(Ecoindiatoday)कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दो दिनों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने कुल 98 वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 77 गिरफ्तारी वारंटी और 21 स्थायी वारंटी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 10 और 11 अप्रैल 2026 को सघन दबिश देकर लंबे समय से फरार वारंटियों को पकड़ा गया।
10 अप्रैल को 4 स्थायी और 29 गिरफ्तारी वारंटी, जबकि 11 अप्रैल को 17 स्थायी और 48 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए। इस प्रकार कुल 98 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत दें, जिससे जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
Live Cricket Info






