संतान न होने के विवाद में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

संतान न होने के विवाद में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी फरार
(Ecoindiatoday) कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेलवाडीह गायत्री मोहल्ले में पति-पत्नी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। संतान न होने को लेकर हुए झगड़े में पति ने पत्नी पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान रंजना यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति तुलसी यादव वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति तुलसी यादव ने धारदार गेंती से अपनी पत्नी रंजना यादव के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में रंजना गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और मोहल्लेवासी उसे तत्काल अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच संतान न होने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस जघन्य घटना का कारण बना। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में घटना से सनसनी का माहौल है।
Live Cricket Info








