Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

“पावन माटी कलश यात्रा” का कटघोरा में गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत

“पावन माटी कलश यात्रा” का कटघोरा में गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत

(Ecoindiatoday)कोरबा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से निकली “पावन माटी कलश यात्रा” अंबिकापुर से प्रस्थान कर कटघोरा पहुंची।


सामाजिक समरसता और गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली इस ऐतिहासिक यात्रा का कटघोरा में भव्य स्वागत किया गया।
अनु. जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश लहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे और पुष्प वर्षा के साथ पावन माटी कलश का स्वागत किया। स्वागत के बाद यात्रा को बिलासपुर के लिए रवाना किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणि नायर, उमा भारती शराफ, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय राठौर, जिला मंत्री अजय दुबे, छुरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष हीरा पंजवानी, कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, जिला महामंत्री राजेंद्र टंडन, अ.जा मोर्चा एल्डरमेन धन्नू दुबे, मनोज चौहान, पृथ्वी भारद्वाज, नायडू, देव दुबे पार्षद, अजय गर्ग, अजय धनोदिया, राजू दिवान, अशोक तिवारी, नरेश टंडन, सुनील कुर्रे, सूर्य भवन बघेल, हरप्रसाद पाटले, ओम प्रकाश डिक्सेना, देवकुमारी पटेल, समजीत सिंह, गायत्री श्रीवास्तव, स्नेहलता पटेल, विधायक प्रतिनिधि अमित जायसवाल, देवराज देवांगन, रमेश श्रीवास्तव सहित कटघोरा और छुरी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गुरु रविदास जी के आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को लेकर निकली यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रतीक बनी हुई है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.