Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

नवीन आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक

नवीन आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक

(Ecoindiatoday)कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आमजन, विशेषकर छात्रायें में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा के सभागार में नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन कानूनों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से आम नागरिकों तक पहुँचाना तथा महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों पर आधारित विस्तृत प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में नवीन कानूनों की विशेषताओं, अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों तथा पीड़ितों को उपलब्ध कराई गई विभिन्न कानूनी सहूलियतों को सरल भाषा एवं आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साडा कन्या शाला सहित अन्य विद्यालयों की छात्रायें ने प्रदर्शनी का उत्साहपूर्वक अवलोकन कर नवीन कानूनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में डीएसपी प्रतिभा मरकाम ने छात्रायें को संबोधित करते हुए नवीन आपराधिक कानूनों में किए गए महत्वपूर्ण परिवर्तनों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए कानूनों में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय, सशक्त कानूनी संरक्षण एवं अधिक प्रभावी न्यायिक प्रक्रिया उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान जोड़े गए हैं। उन्होंने छात्रायें से कानूनों के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों को जानने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान छात्रायें को “गुड टच एवं बैड टच” विषय पर भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूकता वीडियो प्रदर्शित कर सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान, अनुचित व्यवहार होने पर तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षकों, विश्वसनीय वयस्कों अथवा पुलिस को जानकारी देने तथा स्वयं की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा ऑनलाइन अपराधों से बचाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंत में छात्रायें ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नवीन कानूनों एवं महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर पुलिस अधिकारियों से प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। छात्रायें ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे कानूनों की जानकारी प्राप्त कर स्वयं जागरूक नागरिक बनें तथा समाज में कानूनी जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.