Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

वनमंत्री केदार कश्यप ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली | Eco India Today News

वनमंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नितिन नबीन से सौजन्य भेंट कर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठन और प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंत्री केदार कश्यप ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य करने का उन्हें अच्छा और सकारात्मक अनुभव रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़े विभिन्न समसामयिक और रणनीतिक विषयों पर मिलकर दूरगामी योजनाएं बनाई गईं, जिनका सकारात्मक परिणाम आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के रूप में सामने आया है।

वनमंत्री ने कहा कि नितिन नबीन के पास संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव है, जिसका लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। उनके नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से भाजपा के संगठन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नितिन नबीन की युवा ऊर्जा और आधुनिक दृष्टिकोण से पार्टी में नए युवाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे संगठन का दायरा और प्रभाव बढ़ेगा।

मंत्री केदार कश्यप ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा तथा नए मतदाताओं को आकर्षित करने में सफलता मिलेगी। अपने साथ के कार्यानुभव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की रणनीतिक क्षमता से भाजपा को आगामी चुनावों में निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.