Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन: ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न

भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन: ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न

(Ecoindiatodayकोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा। जिले के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” के भूमिपूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय के करकमलों से भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल एवं लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ऊर्जानगरी कोरबा में बनने वाला अटल स्मृति भवन संगठन की शक्ति, विस्तार और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बनेगा। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के सहयोग से बनने वाला यह सर्वसुविधायुक्त भवन संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी व उनकी टीम को इस ऐतिहासिक पहल के लिए बधाई दी।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि भाजपा तीन मजबूत स्तंभों—कार्यालय, कार्यकर्ता और कार्यक्रम—पर खड़ी है। कार्यालय संगठन की आत्मा होते हैं, जहां से विचार, अनुशासन और जनसेवा की दिशा तय होती है। अटल स्मृति भवन भाजपा की विचारधारा, संस्कार और अनुशासन का जीवंत केंद्र बनेगा।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि यह भवन आने वाले वर्षों में जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों का मजबूत आधार बनेगा। वहीं जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि लगभग 1 एकड़ 68 डिसमिल भूमि पर बनने वाला यह आधुनिक कार्यालय प्रशिक्षण, वैचारिक विमर्श और जनसेवा का प्रमुख केंद्र होगा तथा राष्ट्रनायक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों का प्रतीक बनेगा।

कार्यक्रम में जिलेभर से आए पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.