करेंट की चपेट में आई जान ! गौठान के पास संदिग्ध हालात में मिला ग्रामीण का शव

करेंट की चपेट में आई जान ! गौठान के पास संदिग्ध हालात में मिला ग्रामीण का शव
(Ecoindiatoday)कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधापाली में आज सुबह करीब 4 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब गौठान के पास एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान बहादुर सिंह अगरिया (लगभग 50 वर्ष) निवासी बांधापाली के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक शव के चेहरे पर जलन जैसे निशान थे और एक पैर टूटा हुआ प्रतीत हो रहा था, जिससे घटना संदिग्ध लग रही थी।
सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में फॉरेंसिक टीम ने आशंका जताई है कि मौत का कारण करेंट लगना हो सकता है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल करतला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info






