बेलाकछार जंगल में दो युवकों की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटके मिले शव से मचा हड़कंप

बेलाकछार जंगल में दो युवकों की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटके मिले शव से मचा हड़कंप
(Ecoindiatoday)कोरबा जिले के बाल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाकछार जंगल में उस समय सनसनी फैल गई, जब दो युवकों के शव पेड़ पर लटके हुए पाए गए। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (पिता– राजेंद्र कंवर) और अमित माथुर (पिता– दीपक माथुर) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी तब सामने आई जब स्थानीय ग्रामीण जंगल की ओर गए और उन्होंने दोनों शवों को पेड़ पर लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बाल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।
Live Cricket Info








