Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित

 

बोर्ड परीक्षा एवं होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए सख्त दिशा-निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

(Ecoindiatoday)सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत बोर्ड परीक्षा एवं आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा के सभागार कक्ष में डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित की गई।

बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के अध्ययन में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सभी संबंधित व्यक्तियों को शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

डीजे संचालकों हेतु प्रमुख निर्देश—

शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।
रात्रि 10:00 बजे के पश्चात डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्र पूर्णतः बंद रखा जाए (विशेष अनुमति के अभाव में)।

ध्वनि स्तर निर्धारित डेसिबल मानक से अधिक न हो।
परीक्षा केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अस्पतालों के आसपास विशेष सावधानी बरती जाए।

होली पर्व के दौरान डीजे संचालन करते समय कानून-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

होली सामग्री विक्रेताओं हेतु विशेष निर्देश—
▪️किसी भी प्रकार के मुखौटे (मास्क) का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

आपत्तिजनक, अश्लील अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री का विक्रय न किया जाए।

हानिकारक रासायनिक रंग अथवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों की बिक्री न करें।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा होली सामग्री विक्रेताओं को विशेष चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी दुकान में मुखौटा या अन्य प्रतिबंधित/आपत्तिजनक सामग्री बिक्री हेतु पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

इसी प्रकार, डीजे संचालकों को भी स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि प्रसारण अथवा समय सीमा का उल्लंघन करने पर उपकरण जप्ती, लाइसेंस निरस्तीकरण एवं प्रकरण पंजीबद्ध किया जाना जैसी कठोर कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी संचालकों एवं व्यापारियों द्वारा नियमों का पालन करने एवं पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस सभी नागरिकों, आयोजकों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि वे बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखें तथा होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

*“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले में सतत निगरानी रखी जाएगी एवं नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.