Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

11 फरवरी को रानी धनराज कुंवर शहरी सामु.स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

11 फरवरी को रानी धनराज कुंवर शहरी सामु.स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

(Ecoindiatoday)कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन. केशरी के नेतृत्व में आम नागरिकों में कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम के उद्देश्य से 11 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य विभाग तथा बालको मेडिकल सेंटर रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में रानी धनाराज कुंवर देवी शहरी सामु.स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में बाल्को मेडिकल सेंटर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ.गौरव गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा कैसर की प्रारंभिक जॉंच (स्क्रीनिंग) परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। शिविर में महिलाओं के लिए बच्चेदानी(सर्वाइकल) कैंसर की जॉंच हेतु पेप स्मीयर, स्तन कैंसर की जॉंच हेतु मेमोग्राफी, मुख कैंसर के साथ ही सभी प्रकार के कैसर के लिए निःशुल्क जाँच एवं परामर्श की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि कैंसर एक गंभीर लेकिन समय पर पहचान होने पर उपचार योग्य बिमारी है । कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों को पहचानना अत्यंत आवश्यक है जैसे शरीर में बिना कारण वजन कम होना, लंबे समय तक घाव का न भरना, लगातार खॉंसी या आवाज में बदलाव , स्तन में गॉंठ या असामान्य स्त्राव, मुँह में छाले का लंबे समय तक बने रहना , असामान्य रक्तस्त्राव होना तथा लगातार थकान जैसे लक्षण हो सकते है। जिन व्यक्तियों में यह लक्षण दिखाई दें उन्हें जॉंच कराना अत्यंत आवश्यक है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के नागरिकों से अपील किये हैं कि सभी कैंसर मरीज तथा जिन व्यक्तियों में उपरोक्त लक्षण दिखाई दें| अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें तथा वे बिना संकोच के रानी धनराज कुंवर शहरी सामु.स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में आयोजित निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में पहॅुचकर जॉंच कराएं |

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.