Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

करोड़ों की लागत से बनी पुलिया पहली बारिश में ध्वस्त, जोगीनाला में निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

करोड़ों की लागत से बनी पुलिया पहली बारिश में ध्वस्त, जोगीनाला में निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भैसामुडा़: निर्माण में लापरवाही या भ्रष्टाचार? पहली बारिश नहीं झेल पा रही पुलिया

(Ecoindiatoday)कोरबा। जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसामुड़ा स्थित जोगीनाला में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पुलिया पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गई। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की तस्वीरें निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान कई बार अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया गया था, लेकिन उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय लोगों के अनुसार जब भी निर्माण कार्य में सुधार या गुणवत्ता संबंधी सुझाव दिए जाते थे, तब जिम्मेदार लोगों द्वारा यह कहकर टाल दिया जाता था कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। अब पहली ही बारिश में पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की आशंकाएं सही साबित होती दिखाई दे रही हैं।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि निर्माण स्थल पर कार्य से संबंधित कोई विस्तृत सूचना पटल नहीं लगाया गया है। इसके कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पुलिया का निर्माण किस विभाग, एजेंसी अथवा ठेकेदार द्वारा कराया गया है। सूचना पटल के अभाव में निर्माण लागत, स्वीकृति तिथि और कार्यदायी संस्था जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी सार्वजनिक नहीं हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकारी धन से बनने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी लगातार सामने आ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती। लोगों ने पुलिया निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि कोरबा जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी कई निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। जोगीनाला पुलिया का पहली बारिश में ध्वस्त होना एक बार फिर निर्माण कार्यों में संभावित भ्रष्टाचार और लापरवाही की ओर संकेत करता है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.