Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कोरबा में शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन रहे मुख्य अतिथि

कोरबा में शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन रहे मुख्य अतिथि

(Ecoindiatoday)कोरबा शहर के मध्य स्थित शिवाय हॉस्पिटल का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राजस्व, श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य तथा आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, कोरबा नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी विशेष रूप से शामिल हुए। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर अस्पताल का शुभारंभ किया और शहरवासियों को नई स्वास्थ्य सुविधा मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि शिवाय हॉस्पिटल के शुरू होने से कोरबा जिले सहित आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि हर क्षेत्र में इसी तरह के आधुनिक अस्पताल स्थापित हों ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिवाय हॉस्पिटल में अत्याधुनिक और हाईटेक मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनकी मदद से विभिन्न बीमारियों की जांच तेजी और सटीक तरीके से की जा सकेगी तथा मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब अस्पतालों को भी उद्योग का दर्जा दिया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.