धोनी की लग्जरी कार ने रिंग रोड पर 60 की स्पीड क्रास की तो कटा चालान

धोनी की लग्जरी कार ने रिंग रोड पर 60 की स्पीड क्रास की तो कटा चालान
(Ecoindiatoday), रांची भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लग्जरी कार (जेएच 01जीएफ 0602) ओवरस्पीडिंग का शिकार हो गई है। रांची के कांके रिंग रोड पर यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने उनकी गाड़ी का एक हजार रुपये का ई-चालान काटा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना एक मार्च की है। धौनी की कार कोंके रिंग रोड स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (चीएयू) के पास से गुजर रही थी। उस क्षेत्र में वाहनों की अधिकतम गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा तय की गई है, लेकिन कार की रफ्तार डेढ़ गुना अधिक (91 किमी प्रति घंटा) थी। वहां लगे
रिंग रोह समेत कई क्षेत्रों में लगाए गए हैं इंटरसेप्टर और स्मार्ट कैमरे जो वीआइपी नंबरों को भी ट्रैफिक नियमों के दायरे में रखते हैं।
आटोमेटिक ट्रैफिक मानिटरिंग सिस्टम (एटीएमएस) ने कार की स्पीड को रिकार्ड कर लिया और तुरंत ई-चालान जनरेट कर दिया।
अभी पेंडिंग है चालान का भुगतान : ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शहर के प्रमुख मार्गों पर हाटिक कैमरे लगाए गए हैं, जो ओवरस्पीडिंग और रेड लाइट जंप जैसे उल्लंघन पर सीधे कार्रवाई करते हैं। पुलिस ने बताया कि धौनी की कार का एक हजार रुपये का चालान काटा गया है। जो
सिस्टम में अभी पेंडिंग दिख रहा है। जुमनि की राशि जमा होते ही रिकार्ड अपडेट कर दिया जाएगा। बताते चले कि रांची पुलिस ने शहर को स्मार्ट ट्रैफिकिंग से जोड़ने के लिए रिंग रोड समेत कई क्षेत्रों में इंटरसेप्टर और स्मार्ट कैमरे लगाए है, जो वीआइपी नंबरों को भी ट्रैफिक नियमों के दायरे में रखते हैं।
Live Cricket Info








