भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के बाद बड़ी कार्रवाई: रज्जाक अली के अवैध मकान पर चला बुलडोजर,,,देखे वीडियो
भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के बाद बड़ी कार्रवाई: रज्जाक अली के अवैध मकान पर चला बुलडोजर,,, देखे वीडियो
(Ecoindiatoday)कोरबा। भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया। रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले में रज्जाक अली का नाम सामने आने के बाद प्रशासन ने उनके मकान से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। जांच में निर्माण को कथित रूप से अवैध पाए जाने के बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में बिना किसी भेदभाव के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस बुलडोजर कार्रवाई के बाद शहर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Live Cricket Info








