Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

एचआईव्ही/एड्स जन जागरूकता अभियान पर हेल्थ केयर प्रोवाइडर एवं अन्य हॉस्पिटल स्टाफ के लिए 1 दिवसीय बैठक सम्पन्न

एचआईव्ही/एड्स जन जागरूकता अभियान पर हेल्थ केयर प्रोवाइडर एवं अन्य हॉस्पिटल स्टाफ के लिए 1 दिवसीय बैठक सम्पन्न


`
कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ.रविकान्त सिह राठौर के नेतृत्व में एचआईव्ही/एड्स जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम अंतर्गत इंटेसीफाईड आईईसी कैम्पेन के तहत जिले में सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा हे इस अभियान के अंतर्गत एचआईव्ही/एड्स एवं एक्ट 2017 विषय इस अभियान के अंतर्गत इंटेंसीफाईड आईसी कैम्पेन के तहत जिले में सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एचआईव्ही/एड्स एवं एक्ट 2017 विषय पर हेल्थ केयर प्रोवाईडर एवं अन्य हॉस्पीटल स्टाफ के लिए 01 दिवसीय बैठक का आयोजन 28.01.2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस बैठक् का उद्देश्य सभी केयर प्रोवाईडर्स को एचआईव्ही/एड्स के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ टोल फ्री न. 1097 की जानकारी प्रदान करना है। इस नम्बर पर कोई भी कभी भी एचआईव्ही/एड्स से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही एचआईव्ही/एड्स के साथ जी रहे लोगों के अधिकारों के संरक्षण के लिए एचआईव्ही एवं एड्स (प्रिवंेशन एवं कंट्रोल एक्ट) 2017 की जानकारी पदान की गई ताकि हेल्थ केयर प्रोवाईडर एचआईव्ही संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करते समय उनके अधिकारों एवं गोपनीयता का ध्यान रखें और जाने अनजाने में किसी भी प्रकार का उनके साथ भेदभाव ना हो। इस बैठक का आयोजन जिला एड्स नियंत्रण समिति कोरबा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के हेल्थ केयर प्रोवाईडर जिला एड्स नियंत्रण समिती के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.