Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

02 फरवरी को कोरबा सहित जिलेभर में लगेगा डाक जीवन बीमा का विशेष शिविर

02 फरवरी को कोरबा सहित जिलेभर में लगेगा डाक जीवन बीमा का विशेष शिविर

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डाक जीवन बीमा की 142 वीं वर्षगांठ पर भारतीय डाक विभाग की पहल, ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगी बीमा सुविधा

29 जनवरी, 2026

(Ecoindiatoday) कोरबा भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी डाक जीवन बीमा योजना की स्थापना की 142वीं वर्षगांठ के अवसर पर 02 फरवरी 2026 को कोरबा जिले में विशेष डाक जीवन बीमा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं से जोड़ना और बीमा संबंधी सेवाओं को सरलता से उपलब्ध कराना है।

यह विशेष शिविर प्रधान डाकघर कोरबा एवं पोस्ट ऑफिस के साथ-साथ मुख्य डाकघर उपडाकघर एवं शाखा डाकघर कटघोरा , करतला, पाली, पोड़ी उपरोढा, में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कोरबा जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर स्थित शाखा डाकघरों में भी ग्रामीण डाक जीवन बीमा हेतु विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

बीमा जागरुकता के लिए निकाली गई रैली

डाक जीवन बीमा योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से कोरबा प्रधान डाकघर के साथ-साथ उप डाकघर भैसमा उप डाकघर बाराद्वार मुख्य डाकघर चांपा उप डाकघर बिर्रा उप डाकघर बम्हनीडीह उप डाकघर सारागांव में आयोजित किया जाएगा

उप संभागीय निरीक्षक पारूल श्रीवास्तव डाकपाल सुषमा देवी सहायक डाकपाल सीखलाई खुजूर, रामस्वरूप विश्वकर्मा, कमलेश सिंह, अजय ध्रुव,विक्रम अहिरवार एवं प्रधान डाकघर कोरबा के समस्त कर्मचारी सहभागिता की

शिविर में मिलेंगी ये सुविधाएं

विशेष शिविर के दौरान डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा से संबंधित सभी प्रमुख सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी.

जिनमें-

बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी

नए बीमा प्रस्ताव जारी करना

लेप्स (बंद) पॉलिसियों का पुनर्जीवन (Revival)

परिपक्व (मैच्योर) पॉलिसियों का भुगतान

बीमा से संबंधित अन्य सभी आवश्यक कार्य

कम प्रीमियम में अधिक सुरक्षा

82

8 :

डाक जीवन बीमा भारत सरकार द्वारा संचालित एकमात्र सरकारी जीवन बीमा योजना है, जिसमें न्यूनतम प्रीमियम पर उच्चतम बोनस दर के साथ सुरक्षित जीवन बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है। यह योजना विशेष रूप से सरकारी, अर्द्धसरकारी कर्मचारियों और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जाती है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क

डाक जीवन बीमा योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी एवं लाभप्राप्त करने के लिए आमजन अपने निकटतम डाकघर अथवा प्रधान डाकघर कोरबा में संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

कोरबा प्रधान डाकघर के साथ-साथ उप डाकघर भैसमा उप डाकघर बाराद्वार मुख्य डाकघर चांपा उप डाकघर बिर्रा उप डाकघर बम्हनीडीह उप डाकघर सारागांव में आयोजित किया जाएगा

उप संभागीय निरीक्षक पारूल श्रीवास्तव, डाकपाल सुषमा देवी, सहायक डाकपाल सीखलाई खुजूर, रामस्वरूप विश्वकर्मा, कमलेश सिंह, अजय ध्रुव,विक्रम अहिरवार एवं प्रधान डाकघर कोरबा के समस्त कर्मचारी सहभागिता की।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.