Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

70 फुट लंबे लोहे के पुल को चोरों ने बनाया निशाना, गैस कटर से काटकर ले गए

70 फुट लंबे लोहे के पुल को चोरों ने बनाया निशाना

70 फुट लंबे लोहे के पुल को चोरों ने बनाया निशाना, गैस कटर से काटकर ले गए

 

क्षेत्र में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने करीब 70 फुट लंबे लोहे के पुल को ही चोरी कर लिया। चोरों ने पुल को गैस कटर की मदद से काटा और अलग-अलग हिस्सों में करके ले गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार यह पुल रशियन हॉस्टल समीप में स्थित था यह पुल लोगों के आवागमन के लिए उपयोग में लाया जाता था। देर रात चोर मौके पर पहुंचे और काफी समय तक गैस कटर से पुल को काटते रहे, लेकिन आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब मोहल्ले वासी पुल के पास पहुंचे तो वहां सिर्फ कटे हुए कुछ लोहे के पुल का कुछ हिस्सा मिला जिसे चोरों ने छोड़ दिया था
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इतने बड़े ढांचे को काटकर ले जाना बिना किसी जानकारी के होना बेहद चौंकाने वाला है।
घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कबाड़ कारोबारियों से भी पूछताछ की जा रही है पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पार्षद लक्ष्मण श्रीवास और स्थानीय निवासी ने प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.