गेरांव में RI की मनमानी पर बवाल, सरपंच-ग्रामीणों के साथ जनपद अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

गेरांव में RI की मनमानी पर बवाल, सरपंच-ग्रामीणों के साथ जनपद अध्यक्ष ने खोला मोर्चा
(Ecoindiatoday)कोरबा।* ग्राम पंचायत गेरांव में PDS भवन की जमीन को लेकर राजस्व निरीक्षक की मनमानी सामने आई है। *जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष बीजमोती राठिया* ने *कलेक्टर कोरबा* को पत्र लिखकर RI *करूणा मैत्री* पर कार्रवाई की मांग की है।

*सरपंच तेजमती और उपसरपंच कुंज बिहारी* का कहना है कि गेरांव में नवीन PDS भवन *खसरा नं. 532* में स्वीकृत है और काम चालू है। इसी खसरे में नाका क्वार्टर व सामुदायिक भवन पहले से बना है। इस पर वीर कुमारी किस्पोट्टा ने आपत्ति लगाई थी।
आरोप है कि RI ने 14-10-2026 को *बिना सरपंच, उपसरपंच, पंच, कोटवार और किसी ग्रामीण को बुलाए* खसरा नं. 533 का सीमांकन कर दिया और बने हुए शासकीय भवनों को भी 533 में नाप दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि B-01, नक्शा, खसरा के लिए महीनों से चक्कर लग रहे हैं, शासकीय भूमि का चिन्हांकन नहीं हो रहा, जिससे विकास कार्य ठप है।
पत्र में सरपंच *तेजमती*, उपसरपंच *कुंज बिहारी साहू* सहित ग्रामीण *विशेश्वर, तिलकराम, रामलाल, सरवन* आदि के हस्ताक्षर हैं। जनपद अध्यक्ष ने मांग की है कि ग्रामवासी, सरपंच, सचिव और कोटवार की मौजूदगी में जमीन का *पुनः सीमांकन* कराया जाए।
Live Cricket Info








