Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

(Ecoindiatoday)कोरबा,करतला। एशिया के सबसे बड़े कोयला उत्पादक क्षेत्रों में शामिल कोरबा जिले में बारिश शुरू होते ही सड़कों की बदहाली एक बार फिर सामने आने लगी है। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कहीं सड़कें टूटती दिखाई दे रही हैं तो कहीं बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ताजा मामला जनपद पंचायत करतला अंतर्गत सोहागपुर और मुकुंदपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का है। यह सड़क क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष अशोक बाई कंवर ने मानसून शुरू होने से पहले ही संबंधित विभाग को पत्र लिखकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। हालांकि, समय रहते आवश्यक कार्य नहीं किए जाने के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई है।

सड़क किनारे लगे सूचना बोर्ड के अनुसार इस मार्ग का कार्य पूर्णता दिनांक 30 अप्रैल 2024 दर्ज है। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर सड़क की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क पर डामरीकरण की परत लगभग गायब हो चुकी है और अधिकांश हिस्सों में केवल गड्ढे, पानी और उखड़े हुए पत्थर दिखाई दे रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.