Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

(Ecoindiatoday)सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल एवं सहज तरीके से पहुंचाने की दिशा में ‘सेवा सेतु’ महत्वपूर्ण कड़ी बन रहा है।

कोरबा जिले के ग्राम अरसेना, तहसील अजगरबहार निवासी राजकुमार टोप्पो को अपने आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन प्रस्तुत किया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उनके आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई की गई और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त होने से श्री टोप्पो का जरूरी कार्य आसानी से पूरा हो सका।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

टोप्पो ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र में आवेदन की प्रक्रिया सरल रही और उन्हें प्रमाण पत्र के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। निर्धारित समय में सेवा मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी पहल से आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज, सरल और समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो रही हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सेवा सेतु’ जैसी पहल शासन और नागरिकों के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.