कोरबा पावर लिमिटेड में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की उठी मांग, जनपद सदस्य ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कोरबा पावर लिमिटेड में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की उठी मांग, जनपद सदस्य ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

(Ecoindiatoday)कोरबा। जिला कोरबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पताढ़ी, पहंदा और खोड्डल के स्थानीय युवाओं को कोरबा पावर लिमिटेड (पताढ़ी) में रोजगार न मिलने को लेकर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। जनपद सदस्य अनिल खूंटे (क्षेत्र क्रमांक 23, पताढ़ी) ने इस विषय को लेकर कोरबा के जिलाध्यक्ष (कलेक्टर) को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से जनपद सदस्य ने आरोप लगाया है कि कोरबा पावर लिमिटेड से प्रभावित पंचायतों के स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के बजाय बाहरी राज्यों के युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे क्षेत्र के शिक्षित व योग्य युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है और उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
जनपद सदस्य ने कलेक्टर से मांग की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और प्लांट प्रबंधक को निर्देशित करें कि प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाए। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि प्लांट हेड, एसडीएम कोरबा और रोजगार कार्यालय कोरबा को भी भेजी गई है।
Live Cricket Info





