Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

*भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित*

*भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित*

 

(Ecoindiatoday)नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 में व्यवसाय प्रबंधन एवं समाज कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुआ सम्मानित।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी को नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 के दौरान व्यवसाय प्रबंधन एवं समाज कार्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री गोपाल मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व, उत्कृष्ट संगठन क्षमता, समाजसेवा के प्रति समर्पण तथा जनकल्याण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली प्रतिष्ठित पहचान है। वर्षों से सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने, आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सेवा कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया गया।

श्री गोपाल मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव सेवा, समर्पण और संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में भाजपा जिला कोरबा ने अनेक जनहितकारी अभियान, सामाजिक कार्यक्रम, सेवा गतिविधियाँ तथा संगठनात्मक कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित किया है। यही कारण है कि आज उनके कार्यों की गूंज राष्ट्रीय स्तर तक पहुँची है। इस सम्मान की घोषणा होते ही कोरबा जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। सभी ने श्री मोदी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए इसे कोरबा जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।

इस अवसर पर श्री गोपाल मोदी ने इस सम्मान को अपने परिवार, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेतृत्व तथा कोरबा की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

 

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.