Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण, समय पर खाद-बीज मिलने से किसानों में बढ़ा उत्साह खरीफ सीजन की तैयारियों को मिली गति, कृषक लक्ष्मीनारायण कंवर ने जताई संतुष्टि

सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण, समय पर खाद-बीज मिलने से किसानों में बढ़ा उत्साह

खरीफ सीजन की तैयारियों को मिली गति, कृषक लक्ष्मीनारायण कंवर ने जताई संतुष्टि

 

(Ecoindiatoday)मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों के संरक्षण एवं कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को समय पर खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे कृषकों में संतोष और उत्साह का वातावरण है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा जिले के ग्राम रिसदी निवासी कृषक लक्ष्मीनारायण कंवर के पास लगभग 2 एकड़ 96 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों के तहत वे सहकारी समिति जामबहार-सोनपुर पहुंचे, जहां से उन्होंने अपनी आवश्यकता के अनुसार यूरिया, डीएपी एवं बीज प्राप्त किया।
श्री कंवर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज का भंडारण किया गया है, जिससे किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समिति में सरल प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो रही है, जिससे खेती की तैयारियां समय पर पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध होना अच्छी फसल की आधारशिला है। राज्य सरकार द्वारा यह व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आगामी खरीफ सीजन को लेकर उत्साहित हैं।

डी पी एस कंवर ने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की किसान-केंद्रित नीतियों से कृषकों को सीधा लाभ मिल रहा है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.