छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर नमो उद्यान में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर नमो उद्यान में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
(Ecoindiatoday)कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोहड़िया स्थित नमो उद्यान पार्क में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं कोहड़िया वार्ड के पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधरोपण किया तथा लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख का संकल्प लिया।
Live Cricket Info








