अवैध रेत उत्खनन से ग्रामीण परेशान, भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग
अवैध रेत उत्खनन से ग्रामीण परेशान, भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग
(Ecoindiatoday)कोरबा जिले के ग्राम जोगीपाली में अवैध रेत उत्खनन और भारी वाहनों के लगातार आवागमन से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि जोगीपाली स्थित रेत खदान से बड़े पैमाने पर मशीनों के माध्यम से रेत निकाली जा रही है, जिससे गांव की सड़कें खराब हो रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहनों के कारण गांव में धूल और प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही नदी तट को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा गांव के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि रेत खदान संचालन से गांव की शांति और सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
Live Cricket Info







